
Bigg Boss में मैप को लेकर दंगल, करण कुंद्रा ने पलटी बाजी, शमिता-प्रतीक में हुई लड़ाई
AajTak
करण कुंद्रा ने अब शमिता, प्रतीक और निशांत को सबक सिखाने का फैसला किया है. प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे करण कुंद्रा बाकी जंगलवासियों के साथ मिलकर मैप लेने का प्लान बनाते हैं. करण कुंद्रा के प्लान का ही नतीजा रहा कि शमिता शेट्टी ने निशांत और प्रतीक से बगावत कर मैप जंगलवासियों को दे दिया.
बिग बॉस सीजन 15 में पहले हफ्ते में नॉनस्टॉप ड्रामा देखने को मिल रहा है. जंगलवासियों और बीबी ओटीटी के कंटेस्टेंट्स के बीच अपकमिंग एपिसोड में मैप को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिलेगा. मैप की वजह से ओटीटी कंटेस्टेंट्स के बीच फूट पड़ती दिखेगी. जिसके बाद शमिता ने जंगलवासियों को मैप दे दिया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












