
Bharat Jodo Yatra: महात्मा गांधी से जुड़ा वो मंदिर, जहां दिखती है मंदिर, मस्जिद, चर्च की झलक, सिर्फ 2 अक्टूबर को आती है धूप
AajTak
कांग्रेस बहुत जल्द देश में अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने जा रही है. इस बारे में पार्टी के सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में महात्मा गांधी से जुड़े एक अनोखे मंदिर के बारे में बताया गया है. वहीं वीडियो में दिखाए एक फोटो लेकर बीजेपी की ओर से विरोध भी किया गया है.
कांग्रेस के सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कुछ फोटो को लेकर जहां वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं और उन पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लग रहा है. वहीं इस वीडियो में महात्मा गांधी से जुड़ा एक अनोखा मंदिर '' गांधी मंडपम'' दिखाया गया है जिसकी खूबियां सभी को हैरान कर सकती हैं. बापू से जुड़ा ये मंदिर धार्मिक समरसता का प्रतीक है.
खास है कन्याकुमारी का ''गांधी मंडपम''
वीडियो में कहा गया है कि महात्मा गांधी साल 1925 और 1937 में दो बार कन्याकुमारी गए. उनके सम्मान में यहां 1956 में गांधी स्मारक बनावाया गया, इसे ही गांधी मंडपम कहा जाता है.
गांधी मंडपम की खासियत इसकी डिजाइन है. इसे इस तरह से बनाया गया है के देखने में ये एक मंदिर, मस्जिद और चर्च का मिलाजुला रूप है. वीडियो में इसे धार्मिक समरसता का एक प्रतीक बताया गया है.
सिर्फ 2 अक्टूबर को आती है धूप
गांधी मंडपम की एक और खासियत है. इस भवन में गांधी जी का अस्थि कलश रखा गया था. जिस चबूतरे पर उनके अस्थिकलश को रखा गया था, वहां ऊपर की ओर एक छेद छोड़ दिया गया है, जिससे साल में सिर्फ एक दिन 2 अक्टूबर को 12 बजकर 20 मिनट पर धूप इस चबूतरे पर पड़ती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






