
Bharat Bandh: अग्निपथ की आग में एक्सप्रेस और पैसेंजर समेत 539 ट्रेनें बेपटरी, रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री बेहाल
AajTak
Railway Trains Cancelled Today: अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे को टार्गेट किया है. प्रदर्शन के दौरान देश के कई हिस्सों में ट्रेनोंं में आग लगा दी गई. इस बीच आज, 20 जून को भारत बंद के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर दी हैं.
Trains Cancelled Due To Agnipath Protest and Bharat Bandh: अग्निपथ स्कीम पर बवाल और भारत बंद के बीच रेलवे यातायात प्रभावित है. अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग जोन में देशभर की सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर दी हैं. जिसमें पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत कुल 539 ट्रेनों के पहिये आज (सोमवार) यानी 20 जून को थम गए हैं. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत अलग-अलग जगहों पर आरपीएफ कमांडो तैनात हैं.
दरअसल, अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे को निशाना बनाया है. बिहार समेत देश के कई हिस्सों में ट्रेनों में आग लगा दी गई तो वहीं, स्टोशनों पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे में आज (सोमवार) को भारत बंद के दौरान रेलवे नें अहतियातन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर दी हैं. नई दिल्ली समेत कई रेलवे स्टेशनों पर यात्री फंसे हुए हैं. बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले राहुल अपने परिवार के साथ 3 दिन से रेलवे स्टेशन पर ही रह रहे हैं, क्योंकि जिस ट्रेन से उन्हें सफर करना है वो बीते 3 दिन से रोज कैंसिल हो रही है. कई सारे मुसाफिर रेलवे स्टेशन पर ही डेरा डाले हुए हैं. भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश पुलिस,आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ रेल रक्षा समिति के लोगों को भी तैनात किया गया है.
अग्निपथ प्रोटेस्टर्स के निशाने पर रेलवे, तोड़फोड़-आगजनी के बीच सैकड़ों ट्रेन कैंसिल, यात्री परेशान
भारतीय रेलवे (Indian Railway) के मुताबिक, अग्निपथ पर बवाल के कारण आज सुबह 8 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, देश भर में एक दिन में 539 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिसमें 181 मेल एक्सप्रेस और 348 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. जबकि 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है.
नीचे चेक करें रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





