
Best Mutual Fund Ideas: सिर्फ 100 रुपये महीने की SIP, पैसे लगाने के लिए टूट पड़े लोग... 7 लाख ऐसे जुटाएं!
AajTak
SIP Power: हमारे देश में अभी भी ऐसे परिवार हैं, जो 500 रुपये महीने भी जमा करने के लिए सक्षम नहीं हैं. ऐसे लोगों के लिए मंथली 100 रुपये का शानदार विकल्प आया है, यानी आप महज 100 रुपये महीने भी SIP कर सकते हैं.
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के बारे में सबको पता है, देश में बड़े पैमाने पर लोग म्यूचुअल फंड में पैसे लगाते हैं. लेकिन कुछ लोग अभी भी म्यूचुअल फंड से दूर हैं, वैसे तो महज 500 रुपये से आप म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन देश में अभी भी ऐसे परिवार हैं, जो 500 रुपये महीने भी जमा करने के लिए सक्षम नहीं हैं. ऐसे लोगों के लिए मंथली 100 रुपये का शानदार विकल्प आया है, यानी आप महज 100 रुपये महीने भी SIP कर सकते हैं.
दरअसल, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान तरीका सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) है. ऐसे में 100 रुपये मंथली SIP ने आम निवेशकों की राह आसान कर दी है. एक आम आदमी 100 महीने जोड़कर कंपाउंडिंग की ताकत की बदौलत लंबी अवधि में बड़ा फंड जुटा सकता है. आज हम आपको 100 रुपये महीने जमाकर बड़ा फंड जुटाने का फॉर्मूला बताते हैं.
बता दें, जब से 100 रुपये मंथली SIP की सुविधा शुरू हुई, तब से रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ गई है. खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग बढ़-चढ़कर म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, जिससे पिछले कुछ महीनों में ही म्यूचुअल फंड में फ्लो तेजी से बढ़ा है. SIP में निवेशकों को कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और लॉन्ग टर्म में ज्यादा रिटर्न की संभावना होती है. अगर आप नियमित रूप से लंबे समय तक निवेश करते हैं तो कंपाउंडिंग की ताकत आपके निवेश को काफी हद तक बढ़ा सकती है.
20 साल तक 100 रुपये की SIP पर इतना रिटर्न उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने 100 रुपये एसआईपी करते हैं, और उसपर 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो फिर अगले 20 साल में आप 99,914.79 रुपये का फंड जुटा सकते हैं. वहीं अगर 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो फिर 1,51,595 रुपये तक मिल सकता है. बाजार में कई ऐसी फंड स्कीम्स हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में बंपर रिटर्न दिया है.
कुल निवेश रकम- 24 हजार रुपये कुल ब्याज- 75,915 रुपये टोटल वेल्थ- 99,914 रुपये (12% सालाना) टोटल वेल्थ- 1,51,595 रुपये (15% सालाना)
30 साल तक 100 रुपये की SIP पर इतना रिटर्न वहीं अगर आप हर महीने 100 रुपये बचाकर 30 साल तक एसआईपी में निवेश का ऑप्शन चुनते हैं तो 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से कुल 3,52,991 रुपये जुटा सकते हैं. अगर 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो फिर 7,00,982 रुपये जुटा सकते हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











