
Bengaluru: शादी की सालगिरह पर नहीं आया गिफ्ट, पत्नी ने सो रहे पति को घोंप दिया चाकू
AajTak
बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी पति को चाकू मारकर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति पर इसलिए जानलेवा हमला किया. क्योंकि शादी की सालगिरह पर पति उसके गिफ्ट लेकर नहीं आया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने पति को चाकू मारकर घायल कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पत्नी ने सोते हुए पति पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
बताया जा रहा है कि घायल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी हाउस वाइफ है. पुलिस ने बताया कि हाल में दंपति की शादी की सालगिरह थी. उस दिन पति अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट लेकर नहीं आया. इससे गुस्साई महिला ने अपने पति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
पत्नी ने चाकू मारकर पति को किया घायल
पीड़ित ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बची. यह घटना 27 फरवरी दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई. 1 मार्च को पुलिस ने केस दर्ज किया. पीड़ित का कहना है कि पड़ोसियों की वजह से उसकी जान बच पाई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक अपने दादाजी की मौत के कारण शादी की सालगिरह पर पत्नी के लिए गिफ्ट नहीं खरीद सकता था. महिला कई कारणों से परेशान चल रही थी. पति अपनी पत्नी की काउसलिंग भी कराना चाह रहा था. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











