
Benami Law क्या है? राजकुमार नाहटा की Comprehensive Guide में हर सवाल का जवाब
AajTak
राज कुमार नाहटा ने Benami Law पर एक Comprehensive Guide लॉन्च की है. इस दौरान दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में जीरो करप्शन की नीति लेकर एक माइलस्टोन साबित होगी, साथ ही इस बुक की मदद से देश में बेनामी कानून को लेकर भी लोगों में जागरूकता आएगी.
देश में कई कानून मौजूद है. इन कानूनों की मदद से देश में अलग-अलग मुद्दों को हल करने की कोशिश की जाती है. इन्हीं में से बेनामी कानून पर भी समय-समय पर काफी चर्चाएं होती रहती हैं. इस बीच बेनामी कानून की बारीकियां को समझाने के लिए एक किताब आ गई है. इसे लिखा है राज कुमार नाहटा ने.
दरअसल, राज कुमार नाहटा ने Benami Law पर एक Comprehensive Guide लॉन्च की है, जो कि बेनामी कानून को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. राज कुमार नाहटा का कहना है कि Lexis Nexis’s Comprehensive Guide on Benami Law बेनामी कानून और उसके न्यायशास्त्र के आसपास की जटिलताओं पर एक व्यापक गाइड है.
यह किताब बेनामी कानून के बारे में सभी जानकारी मुहैया कराती है और प्रिवी काउंसिल और विभिन्न अन्य न्यायालयों के निर्णयों से उकेरे गए दोनों पक्षों के विचारों को शामिल करके एक निष्पक्ष तस्वीर पेश करती है. इसमें बेनामी लेनदेन, ऐसे लेनदेन को दी गई न्यायिक मान्यता और अंग्रेजी कानून के प्रभाव की सीमा के कारण होने वाली समस्याओं को भी शामिल किया गया है.
यह किताब उन मुद्दों को व्यवस्थित रूप से उजागर करके समाप्त होती है जो अभी भी अनुत्तरित हैं और भारत में बेनामी कानून पर कुछ सिफारिशें प्रदान करती हैं. Nexis’s Comprehensive Guide on Benami Law अब ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है.
राज कुमार नाहटा का कहना है कि यह किताब भारत में बेनामी कानून के क्षेत्र में कानूनी अभ्यास के साथ-साथ प्रशासन या अधिनिर्णय में शामिल सभी हितधारकों के लिए अत्यधिक लाभकारी होगा. बेनामी कानून की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए यह किताब कानून के सभी छात्रों के लिए और मददगार साबित होगी.
इस किताब को 19 जनवरी 2023 को दिल्ली के कनॉट प्लेस में लॉन्च किया गया है. इस दौरान दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में जीरो करप्शन की नीति लेकर एक माइलस्टोन साबित होगी, साथ ही इस बुक की मदद से देश में बेनामी कानून को लेकर भी लोगों में जागरूकता आएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






