
BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकालीं 91 पदों पर भर्तियां, यहां पढ़ें सभी डिटेल्स
AajTak
Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. BEL इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन के 91 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. इसकी अंतिम तारीख 20 अप्रैल है.
BEL Non Executive Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन के 91 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट ट्रेनी के 66 पदों और टेक्नीशियन के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तारीखें
शैक्षणिक योग्यता -
इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं टेक्नीशियन के लिए उम्मीदवारों से एसएसएलसी + आईटीआई + एक साल का अप्रेंटिसशिप या एसएसएलसी+3 साल का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट मांगा गया है.
आयु सीमा - इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 मार्च 2022 से पहले 28 वर्ष से कम होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है. अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 साल की छूट दी गई है.
वेतनमान - इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के समय 10,000 रुपये प्रति माह मिलेगा. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद 90,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. टेक्नीशियन के पद के लिए उम्मीदवारों को प्रति माह 82,000 रुपये सैलरी मिलेगी. BEL में अप्लाई करने वालों को शुरूआत में छह महीने की ट्रेंनिग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें 10,000 रुपये का वजीफा मिलेगा. एक बार ट्रेनिंग में सफल हो जाने के बाद ग्रेडेशन टेस्ट पास करने पर उन्हें नियमित सैलरी पर रख लिया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











