
BCCI के एक्शन के बावजूद बाज नहीं आ रहे दिग्वेश राठी, नरेन को आउट करने के बाद फिर किया 'अजीब' सेलिब्रेशन
AajTak
IPL में मंगलवार को केकेआर और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ और केकेआर दोनों ही टीमों ने आतिशी बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर के रोमांच में लखनऊ ने 4 रनों से मैच जीता. लेकिन एक बार फिर लखनऊ के गेंदबाद दिग्वेश राठी के सेलिब्रेशन ने सुर्खियां बंटोरी.
IPL में मंगलवार को केकेआर और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ और केकेआर दोनों ही टीमों ने आतिशी बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर के रोमांच में लखनऊ ने 4 रनों से मैच जीता. लेकिन एक बार फिर लखनऊ के गेंदबाद दिग्वेश राठी के सेलिब्रेशन ने सुर्खियां बंटोरी. दरअसल, दिग्वेश राठी विकेट लेने के बाद साइन करने का इशारा करते हैं और इसकी वजह से उन्हें दो मैचों में नुकसान हो चुका है. बीसीसीआई ने दिग्वेश पर लगातार दो मैचों में फाइन लगाया है. लेकिन इसके बावजूद राठी ने इस मुकाबले में भी ऐसा ही सेलिब्रेशन किया.
दिग्वेश ने इस बार ये सेलिब्रेशन सुनील नरेन को आउट करने के बाद किया. इस खिलाड़ी ने 7वें ओवर में जैसे ही नरेन को आउट किया, उसके साथ ही दिग्वेश साइन करने का इशारा करने लगे.
यह भी पढ़ें: अभी से धोनी के नक्शेकदम पर पंत! KKR के खिलाफ फैंस करते रहे इंतजार, लेकिन बैटिंग को नहीं उतरे 27 करोड़ी ऋषभ
पहले से अलग रहा सेलिब्रेशन
हालांकि इस बार दिग्वेश ने साइन करने का स्टाइल बदला.पिछले दो मैचों में दिग्वेश ने हाथों में साइन करने का इशारा किया था लेकिन इस बार वो मैदान की घासों में साइन करते दिखे. दिग्वेश का ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दिग्वेश के सेलिब्रेशन से लग रहा है कि उन्हें बीसीसीआई के फाइन से कोई फर्क नहीं पड़ रहा और इसीलिए वो लगातार ऐसा सेलिब्रेशन करते जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2025, RR vs KKR Highlights: केकेआर के स्पिनर्स के सामने सरेंडर, फिर डिकॉक का तूफान... ऐसे ढह गया राजस्थान का IPL में किला













