
BBC ने चलाई थी डोनाल्ड ट्रंप की एडिटेड स्पीच... डायरेक्टर और न्यूज CEO ने मानी गलती, छोड़ना पड़ा पद
AajTak
बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और न्यूज चीफ डेबोराह टर्नेस को ट्रंप के 6 जनवरी, 2021 स्पीच को एडिट करके चलाने के लिए अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. ट्रंप ने यह स्पीच प्रदर्शनकारियों द्वारा यूएस कैपिटल हिल पर हमले से ठीक पहले दी थी. बीबीसी ने इसके दो हिस्सों को एडिटिंग से जोड़कर ऐसा प्रस्तुत किया, जैसे ट्रंप हमले के लिए दंगाइयों को उकसा रहे हों.
ब्रिटेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफ न्यूज ऑपरेशन डेबोराह टर्नेस ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 6 जनवरी, 2021 को वाशिंगटन में यूएस कैपिटल पर प्रदर्शनकारियों के हमले से पहले दिए गए भाषण को एडिट करके प्रसारित करने के आरोपों के बाद आया है, जिसमें बीबीसी पर दर्शकों को गुमराह करने का इल्जाम लगा. बीबीसी पर निष्पक्षता बनाए रखने में नाकामी के कई आरोप लगे हैं, जिनमें ट्रंप का कवरेज, इजरायल-हमास युद्ध और ट्रांसजेंडर मुद्दों पर रिपोर्टिंग शामिल है.
ट्रंप की स्पीच का क्या है विवाद
द टेलीग्राफ अखबार को मिले एक व्हिसलब्लोअर मेमो के अनुसार, बीबीसी के प्रमुख इंवेस्टिगेटिव प्रोग्राम पैनोरमा (Panorama) में दिखाए गए ट्रंप के भाषण के दो अलग-अलग हिस्सों को एडिट करके जोड़ा गया था. मूल भाषण में ट्रंप ने कहा था, 'हम कैपिटल की ओर चलेंगे और वहां हमारे साहसी सीनेटरों व कांग्रेस सदस्यों का समर्थन करेंगे.' लेकिन एडिटेड क्लिप में इसे 'हम कैपिटल की ओर चलेंगे, मैं आपके साथ रहूंगा, और हम लड़ेंगे. नर्क की तरह लड़ेंगे.'
बीबीसी ने अपने प्रोग्राम में ट्रंप के भाषण के कुछ हिस्सों को इस तरह से पेश किया, जिसे सुनकर ऐसा लगे कि वह दंगाइयों को यूएस कैपिटल पर हमले के लिए उकसा रहे हैं. जबकि उन्होंने अपने भाषण में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी अपील की थी. बीबीसी ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिलीज हुई अपनी एक डॉक्यूमेंट्री में ट्रंप की यह एडिटेड स्पीच दिखाई थी.
द टेलीग्राफ अखबार के हाथ लगे मेमो को बीबीसी एडिटोरियल स्टैंडर्ड्स के पूर्व एडवाइजर माइकल प्रेस्कॉट ने तैयार किया है. उन्होंने इसमें बीबीसी अरबी की गाजा वार कवरेज में एंटी-इजरायल बायस और ट्रांसजेंडर्स के मुद्दों पर कठिन सवालों वाली स्टोरीज को दबाने के आरोप भी लगाए हैं. बीबीसी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद टिम डेवी ने स्टाफ को भेजे अपने संदेश में कहा, 'यह पूरी तरह मेरा व्यक्तिगत फैसला है. बोर्ड ने पूरे कार्यकाल में मेरा समर्थन किया. बीबीसी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन कुछ गलतियां हुई हैं और डायरेक्टर जनरल के रूप में मुझे इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी.'

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







