
BB15: Rakhi Sawant ने बैंक बैलेंस देखकर की रितेश से शादी, बोलीं- तोड़ दूंगी रिश्ता अगर...
AajTak
शो के लास्ट वीक में थोड़ा ड्रामा एड करने के लिए मेकर्स ने दो आरजे को इनवाइट किया. आरजे ने सभी घरवालों से तीखे सवाल किए. इस दौरान राखी से उन्होंने पूछा कि अपने हसबैंड को सबके सामने लाने के लिए उन्होंने बिग बॉस को ही क्यों चुना? इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राखी लीगली रितेश की पत्नी हैं?
टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस राखी सावंत कि जिंदगी में काफी मायने रखता है. इस शो ने राखी को प्रोफेशनली सपोर्ट करने के साथ उनके पर्सनल रिश्तों को सुधारने का भी मौका दिया. बिग बॉस में ही राखी ने अपने पति को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए थे और बिग बॉस में ही राखी ने दुनिया को पहली बार अपने पति से मिलाया. अब बिग बॉस 15 के आखिरी हफ्ते में राखी सावंत एक बार फिर अपनी शादी को लेकर इमोशनल होती नजर आईं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












