
BB OTT: रश्मि देसाई-देवोलीना भट्टाचार्जी की होगी घर में एंट्री, 'संडे का वार' एपिसोड का होंगी हिस्सा
AajTak
'बिग बॉस ओटीटी' में शामिल होकर देवोलीना और रश्मि शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत करेंगे. रश्मि की बात करें तो बिग बॉस 13 में उन्होंने एक शानदार सफर तय किया था. उनका दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लव-हेट वाला रिलेशनशिप रहा था. हालांकि, बाद में सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस में काफी हिट हो गई थी.
इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' को बड़ी संख्या में दर्शक पसंद करते हुए उसे देख रहे हैं. टीवी के जाने-माने चेहरे और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स देवोलीना और रश्मी देसाई 'बिग बॉस ओटीटी' में दिखाई देने वाले हैं. दोनों ही रियलिटी शो के 'संडे का वार' एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल होंगे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












