
Bareilly : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, चोरी के आरोप में पति को भिजवा चुकी है जेल
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली में पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे चोरी के आरोपी में जेल भी भिजवा चुकी है और उसने मकान भी अपने नाम करवा लिया था. पीड़ित ने कहा कि पत्नी का प्रेमी फलों का ठेला लगाता है. वह उसी के साथ जेवरात और कैश लेकर चली गई है. सभी बच्चे मेरे पास हैं.
उत्तर प्रदेश के बरेली में 5 बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह अपने साथ घर का सारा जेवर और पति की जमा पूंजी भी ले गई है. महिला का पति जब मजदूरी करके घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. वहीं अलमारी से कैश और जेवर भी गायब थे. उसने आस-पड़ोस में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.
श्यामलगंज में फल का ठेला लगाता है प्रेमी
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है. कुछ समय पहले ही उसके टेंपो बेचा था, उसी के 27 हजार रुपए घर में रखे थे, लेकिन पत्नी वह जमा पूंजी भी लेकर फरार हो गई. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमी जावेद श्यामगंज में फल का ठेला लगाता है. पत्नी करीब 25 दिन पहले उसी के साथ फरार हो गई है. इनका प्रेम प्रसंग कब से चल रहा था, इसकी जानकारी नहीं है.
झूठे आरोप मे पत्नी पहले ही भेज चुकी है पति को जेल
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी उसे चोरी के आरोप में जेल भिजवा चुकी है, उसी समय पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला. उसके व्यवहार में कभी कोई बदलाव नहीं आया. कुछ महीने पहले धोखाधड़ी करके मकान भी अपने नाम करवा लिया था. पीड़ित पत्नी की तलाश में पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है. कई बार थाने जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है.
पीड़ित ने कहा कि हमें पता नहीं था कि वह धोखाधड़ी से मकान अपने नाम करवा रही है. मकान नाम कराने के बाद उसने चोरी का आरोप लगा दिया था. करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद लौटा तो वह घर पर थी. इसके 25 दिन बाद 27 हजार रुपए और कानों के कुंडल, पायल लेकर चली गई.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










