
Bangladesh में मंदिरों और पूजा पंडालों पर लगातार हो रहे हमले, जानें क्या है वजह
AajTak
बांग्लादेश के नोआखाली में इस्कॉन मंदिर पर कम से कम 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. मंदिर में तोड़फोड़ की, मूर्तियां तोड़ दीं और हिंदू श्रद्धालुओं पर हमले किये. कट्टरपंथी हमलावरों ने इस्कॉन के सदस्य पार्थ दास की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी, उसका शव मंदिर के पास तालाब में तैरता मिला. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओं, मंदिरों और पूजा पंडालों पर मुस्लिम बहुसंख्यकों के हमले चार दिन से जारी हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को अपनी जान का डर सता रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका और उसके आसपास के इलाकों में अबतक 12 से ज्यादा हिंदू मंदिरों पर हमले हुए हैं, जिसकी वजह है - ईशनिंदा की अफवाह. देखें ये रिपोर्ट.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









