
Baltimore Bridge collapse: जहाजों की आवाजाही बंद, 6 लोग अब भी लापता, अमेरिका के बाल्टीमोर में ब्रिज हादसे के बाद जो बाइडेन ने क्या कहा
AajTak
अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि बाल्टीमोर ब्रिज ढहने के बाद 8 लोग लापता हुए, जिनमें से 2 बचा लिए गए. इनमें से एक को किसी तरह की चोट नहीं लगी है. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चलाया जा रहा है.
अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में जहाज टकराने के कारण Francis Scott Key Bridge ढह गया. इस हादसे के दौरान करीब 8 लोग नदी में गिर गए, जिनमें से 2 को बचा लिया गया. हालांकि, 6 लोग अब भी लापता हैं. हादसे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान भी आया है.
अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि बाल्टीमोर ब्रिज ढहने के बाद 8 लोग लापता हुए, जिनमें से 2 बचा लिए गए. इनमें से एक को किसी तरह की चोट नहीं लगी है. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चलाया जा रहा है. बाइडेन ने आगे कहा,'बाल्टीमोर के बंदरगाह में फिलहाल जहाजों की आवाजाही बंद है. हादसे के बाद अब पहले चैनल को साफ किया जाएगा. इसके बाद ही कोई जहाज यहां से गुजर सकेगा.'
ये हो सकती है हादसे की वजह
फुटेज देखने के बाद, एक्सपर्ट ने हादसे की चार वजहें बताई हैं, जिनमें हो सकता है कि (1) मुख्य इंजन फेल्यर, (2) स्टीयरिंग फेल्यर, (3) जनरेटर ब्लैकआउट और (4) पायलट की गलती की वजह से हादसा हुआ होगा.
बढ़ सकती है लापता लोगों की संख्या
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा,'घटनास्थल पर तैनात अधिकारियों का अनुमान है कि 6 लोग अब भी लापता हैं. हालांकि, यह संख्या बढ़ भी सकती है. सभी की खोज के लिए बचाव अभियान जारी है. अब तक मिले सभी सबूतों से यही लग रहा है कि यह एक भयानक दुर्घटना थी. फिलहाल तो यह जानबूझकर किया काम नहीं लग रहा है. दुर्घटना में तबाह हुए पुल का पुनर्निमाण संघीय सरकार करेगी.'

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









