
Bada Naam Karenge: पुरानी पीढ़ी के संस्कार-नई पीढ़ी के सपनों से बुनी, जानें क्यों खास है ये सीरीज... एक खास मुलाकात
AajTak
इंसान चाहे जितना आगे निकल जाए, उसे अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए. बड़े पर्दे पर मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ है और विवाह जैसी फिल्मों से परिवार और रिश्तों की डोर मजबूत करते रहे फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने बड़ा नाम करेंगे सीरीज से ओटीटी पर दस्तक दी है. इसके डायरेक्टर पलाश, एक्टर राजेश, रितिक ने आज के साथ खास मुलाकात की. क्या खास है इस सीरीज में जानने के लिए जरूर देखिए.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











