
Azamgarh: खाना नहीं बनाने पर भाई को आया गुस्सा, हथियार से गला काट कर की बहन की हत्या
AajTak
UP News: आजमगढ़ में एक भाई ने अपनी सगी बहन का गला काट कर उसकी हत्या कर दी है. मामला इब्राहिमपुर गांव का है. पुलिस ने आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है.
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक भाई ने अपनी सगी बहन का गला काट कर उसकी हत्या कर दी है. मामला मुबारकपुर थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव का है. आरोपी शख्स ने खाना ना बनाने को लेकर अपनी बहन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
पड़ोसियों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस पूछताछ में यह बात सामने निकलकर सामने आई है कि उसके भाई ने ही धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. आरोपी का नाम शमसाद अहमद के रूप में हुई है. उसकी उम्र 40 साल बताई गई है.
मृतक युवती का नाम हजारा बताया गया है. वह अपने भाई शमशाद अहमद ऊर्फ मंकू के साथ घर पर रहती थी. हजारा अभी अविवाहित थी. शमसाद अहमद यहां गांव में मजदूरी पर ठेला चलाता है. वह शादियों में शामियाना-बर्तन आदि ढोने का काम करता है. सोमवार को घटना के दिन वह काम कर घर आया तो उसने बहन से खाना मांगा. बहन ने खाना नहीं बनाया था. इस बात से भाई शमशाद को गुस्सा आ गया. उसने बहन को मारना-पीटना शुरू कर दिया.
आरोपी शख्स ने पहले अपनी बहन को चप्पल से मारा. इसी दौरान उसके हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू हाथ लग गया. जिससे उसने हमला कर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया. मृतिका तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर बताई गई. माता-पिता पहले गुजर गए हैं.
एसपी आजमगढ़ ने बताया कि पारिवारिक विवाद में सगे भाई ने बहन की धारदार हथियार हत्या कर दी है. आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बड़े भाई की तहरीर पर नामजद 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











