
Ayushman Bharat Card: आयुष्मान स्कीम के तहत दिल्ली के बुजुर्गों का बन रहा हेल्थ कार्ड, जानिए बनवाने का पूरा प्रोसेस
AajTak
AB-PMJAY: इस योजना के लाभ केवल सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि देशभर के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है. इसका मतलब यह है कि बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए जेब से पैसा नहीं देना पड़ेगा.
राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को दिल्ली में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है. यह योजना उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत लेकर आई है, जो महंगी स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अक्सर इलाज से वंचित रह जाते थे. अब उन्हें ₹10 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है, जिसमें ₹5 लाख की राशि केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत और ₹5 लाख की राशि दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही है.
इस योजना का फायदा महज सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि देशभर के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है. इसका मतलब है कि बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए जेब से पैसा नहीं देना पड़ेगा बल्कि पूरा खर्च बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा. ये योजना खासतौर पर उन बुजुर्गों के लिए शुरू की गई है, जिन्हें गंभीर बीमारियों या पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं (जैसे डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग) के इलाज की जरूरत होती है.
पात्रता (Eligibility)
फायदा (Benefits)
आवेदन करने की प्रक्रिया (ऑनलाइन)
ऑफलाइन आवेदन

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






