
Ayodhya: 10KG सोना, 25KG चांदी, करोड़ों का चढ़ावा... जानिए एक महीने में कितने भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
AajTak
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को आज एक महीना पूरा हो चुका है. इस एक महीने में रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. हर भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार रुपयों से लेकर सोने-चांदी के आभूषण तक दान दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस एक महीने में कितने भक्तों ने किए रामलला के दर्शन और कितना चढ़ावा किया दान.
लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए थे. तब से दर्शन के लिए उनके भक्तों का तांता लगा हुआ है. 22 जनवरी से 22 फरवरी के बीच एक महीने में आखिर कितने लोगों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए और इस दौरान राम भक्तों ने अपने आराध्य को क्या कुछ समर्पित किया, इसको लेकर हर किसी की जिज्ञासा जरूर होगी. आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं.
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के विधि-विधान से हुए थे. अस्थाई मंदिर से विराजमान रामलला को भी गर्भ गृह में स्थापित करना था. प्राण प्रतिष्ठा होने वाली रामलला की मूर्ति की भी स्थापना होनी थी. इसलिए 20 और 21 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आम श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो सके थे. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन उन्हीं लोगों ने दर्शन किए, जिनको राम मंदिर ट्रस्ट ने आमंत्रित किया था.
यह भी पढ़ें- Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि मंदिर की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए दर्शन का नया समय…
यही कारण था कि 23 जनवरी को आम लोगों के लिए दर्शन की अनुमति मिलते ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था. इसके बाद मंदिर में दर्शन की अवधि बढ़ाई गई और अब सुबह 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं.
60 लाख भक्तों ने किए राम मंदिर में दर्शन
दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगातार कतार दिखाई दे रही है और उनकी संख्या में कोई कमी फिलहाल होती नहीं दिखाई दे रही है. 22 जनवरी से 22 फरवरी के बीच एक महीने में अगर दर्शनार्थियों की कुल संख्या की बात करें, तो वह 60 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है. हर कोई अपने आराध्य की भक्ति में मगन है और उनके दरबार में हाजिरी लगाने को व्याकुल भी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






