
Australian Open: 5 घंटे 25 मिनट चला फाइनल मुकाबला! देखें राफेल नडाल ने कैसे रचा इतिहास
AajTak
2022 का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है. वे दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं. राफेल नडाल ने 5 घंटे 25 मिनट चले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला जीत लिया है. मुकाबले में नडाल ने मेलबर्न में खेले गए फाइनल में रूस के डैनिल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया. यह मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा. नडाल ने 7-5 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. नडाल ने यह मैच जीतने के साथ ही अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है. वे दुनिया के सबसे ज्यादा 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सर्बिया के नंबर-1 नोवाक जोकोविच और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया. देखें ये वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











