
ATM से बदमाशों ने लूटे 23 लाख... CCTV में न कैद हो वारदात इसलिए डाल दिया तरल पदार्थ
AajTak
महाराष्ट्र के सोलापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने एक एटीएम से 23 लाख रुपये लूट लिए. इस संबंध में जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
महाराष्ट्र के सोलापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरों ने रात में राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से 23 लाख रुपये चुरा लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.
यह भी पढ़ें: UP: 52 कैमरों की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचे की नोक पर व्यापारी से की थी लूट
अधिकारी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से चोरों ने 23 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बैंक सोलापुर के बार्शी शहर में परांदा रोड पर स्थित है. चोरी की वाकया एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हालांकि, घटना सीसीटीवी में कैद न हो इसके लिए चोरों ने सीसीटीवी पर तरल पदार्थ छिड़क दिया.
यह भी पढ़ें: जयपुर: 2 करोड़ के iPhone चोरी का खुलासा, दोस्त निकला मास्टरमाइंड, पांच गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि लुटेरे सुबह करीब चार बजे बैंक का शटर तोड़कर एटीएम बूथ में घुसे थे. वे 23 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सोलापुर में एटीएम से चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: लॅपटॉप चोरी करने वाले बंटी- बबली नागपुर से गिरफ्तार, मचा चुके हैं 15 लाख तक की लूट

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








