
Astronomer कंपनी की HR हेड ने तलाक की अर्जी दी, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का रोमांटिक वीडियो हुआ था वायरल
AajTak
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान
एस्ट्रोनॉमर कंपनी की पूर्व एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट ने अपने पति एंड्रयू कैबोट से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. उन्होंने यह कदम उस वायरल वीडियो के बाद उठाया है, जिसमें उन्हें अपने बॉस और कंपनी के सीईओ एंडी बायरन के साथ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में रोमांटिक होते देखा गया था.
जुलाई में मैसाचुसेट्स के गिल्लेट स्टेडियम में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में "किस कैम" में अचानक क्रिस्टिन और बायरन पकड़े गए थे. दोनों कैमरे से बचने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन इसी दौरान गायक क्रिस मार्टिन ने मजाक करते हुए कहा, "या तो ये अफेयर में हैं या फिर बहुत शर्मीले हैं." यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विवाद छिड़ गया था.
यह भी पढ़ें: एस्ट्रोनॉमर कंपनी के CEO एंडी बायरन ने दिया इस्तीफा, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान वायरल हुआ था वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद ऑनलाइन यूजर्स ने दोनों की पहचान की. क्रिस्टिन कैबोट की शादी एंड्रयू कैबोट से हुई थी, जो Privateer Rum के सीईओ हैं. वहीं, एंडी बायरन की शादी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव मेगन केरिगन से हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टिन ने 13 अगस्त को न्यू हैम्पशायर की पोर्ट्समाउथ कोर्ट में तलाक के लिए दस्तावेज दाखिल किए. यह एंड्रयू कैबोट का तीसरा तलाक है.
कंपनी में हलचल
कोल्डप्ले विवाद के बाद एस्ट्रोनॉमर ने तुरंत एक आंतरिक जांच शुरू की और दोनों अधिकारियों को लीव पर भेज दिया. कुछ ही दिनों में बायरन ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया. उनके बाद कंपनी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट डिजॉय को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया. क्रिस्टिन कैबोट ने भी एचआर हेड के पद से इस्तीफा दे दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











