
Astro Tips for Removing Shani Dosh: क्या है शनि की शांति का उपाय? ज्योतिषाचार्य से जानिए
AajTak
Astro Tips for Removing Shani Dosh: क्या शनि से संबंधित दोष से हो रहे हैं परेशान? ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि कैसे शनि से संबंधित दोष से पाएं छुटकारा. इसके लिए पंडित प्रवीण मिश्र आपके लिए लेकर आए हैं इससे जुड़े सरल उपाय. प्रवीण मिश्र के अनुसार, अगर आप शनि से संबंधित दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का प्रतिदिन 11 माला जाप करें-ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः. प्रतिदिन आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा और शनि से संबंधित दोष से रहित हो जाएंगे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











