
Assembly Election 2022: पंजाब में 65.32 और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 60.46 प्रतिशत मतदान
AajTak
यूपी में तीसरे चरण जबकि पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर रविवार को चुनाव संपन्न हो गया. दोनों राज्यों में चुनाव शांतिपूर्ण रहे. राज्य के हॉट सीटों में से एक करहल विधानसभा सीट पर भी आज मतदान हुआ. यहां से बीजेपी के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने चुनाव आयोग से बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की.
UP-Punjab Chunav 2022: यूपी के तीसरे चरण और पंजाब में आज वोटिंग का दिन था. कुल 176 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. यूपी की बात करें तो हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर हमीरपुर और महोबा जिले में वोटिंग हुई. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 60.46 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











