
Assam Floods: असम में बाढ़ की विभिषिका, डूबग्रस्त इलाकों से लोगों ने किया पलायन
AajTak
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. प्रदेश के 26 जिलों के चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कछार जिले में हालात इतने बिगड़ गए कि यहां भारतीय सेना को बचाव कार्यों के लिए बुलाया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. असम को कामपोर इलाका भी पूरी पानी में डूब गया है. गांव के लोग वहां से पलायन करने के लिए मजबूर हैं. सेना की टुकड़ी बाढ़ पीड़ितों के बचाव में लगातार लगी हैं. देखें इस वीडियो में.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












