
Assam Floods: असम बाढ़ में घर-सड़क-पुल-खेत... सब तबाह! 113 लोगों की मौत, 13 हजार विस्थापित, जानवर भी बहे
AajTak
असम में बाढ़ से लोगों को काफी नुकसान हुआ है. इससे करीब 2.72 लाख लोग प्रभावित हैं. कुल 12,929 बाढ़ प्रभावित लोग वर्तमान में 62 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, जबकि 14 राहत वितरण केंद्र 17,341 लोगों की सेवा कर रहे हैं.
Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार के संकेत तो दिख रहे हैं लेकिन अब तक की स्थिति में लगभग 2.72 लाख आबादी प्रभावित है. वहीं, गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और हर जगह जलमग्न की स्थिति देखने को मिल रही है.
खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदियां
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मपुत्र सहित दो प्रमुख नदियां अभी भी दो स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में 31 राजस्व क्षेत्रों और 13 जिलों के 695 गांवों में प्रभावित आबादी की संख्या 2,72,037 है. बाढ़ प्रभावित जिले में कामरूप, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, गोलपारा, शिवसागर, कछार, धुबरी, करीमगंज, नलबाड़ी, नागांव, धेमाजी और कामरूप मेट्रोपॉलिटन हैं. बुधवार को 11 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 355,000 थी.
राहत शिविरों में शरण ले रहे लोग इस साल की बाढ़ में बिजली गिरने और तूफान के कारण अब तक 113 लोगों की जान जा चुकी है. सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों में नागांव है, जहां इससे 77,101 लोग प्रभावित हैं, इसके बाद कछार में 51,926 और धुबरी में 39,973 लोग प्रभावित हैं. कुल 12,929 बाढ़ प्रभावित लोग वर्तमान में 62 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, जबकि 14 राहत वितरण केंद्र 17,341 लोगों की सेवा कर रहे हैं.
बाढ़ से जानवरों को भी हो रहा नुकसान बाढ़ के पानी में 13,804.36 हेक्टेयर फसल डूब गए हैं. बाढ़ से पिछले 24 घंटों में चार जानवर बह गए हैं, अन्य 123,038 जानवर अभी भी प्रभावित हैं. ब्रह्मपुत्र धुबरी में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है, जबकि दिसांग नदी नंगलामुरा घाट में लाल निशान से ऊपर है. एएसडीएमए बुलेटिन (ASDMA bulletin) ने विभिन्न प्रभावित जिलों में तटबंधों, घरों, सड़कों और पुलों के नुकसान की भी सूचना दी है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









