
Asian Games Hangzhou Day 14 Updates: सुबह-सुबह गोल्ड और ब्रॉन्ज की बारिश, कम्पाउंड आर्चरी में ज्योति को स्वर्ण, अदिति को कांस्य, अब पक्के हुए 100 मेडल्स
AajTak
Asian Games Hangzhou Day 14, 7 October Updates, Highlights: एशियन गेम्स में आज 14वां दिन हैं. क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, तीरंदाजी और कुश्ती के मुकाबले भारत के लिहाज से अहम हैं. भारत ने हांगझोउ एशियाड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है.
Asian Games Hangzhou Day 14, 7 October Updates, Highlights: हांगझोउ एशियाड में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत के एथलीट्स एक के बाद एक लगातार मेडल्स जीत रहे हैं. एशियन गेम्स में आज (7 अक्टूबर) की लाइव कवरेज के लिए हमारे साथ बने रहें. हम आपको लगातार भारत के मेडल्स, खेलों से जुड़े अपडेट यहां बताते रहेंगे. आज भारत क्रिकेट, तीरंदाजी, कुश्ती, कबड्डी में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा.
एशियन गेम्स की फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करेंभारत की अब तक की पदक तालिका
23 गोल्ड, 34 सिल्वर, 40 ब्रॉन्ज: कुल 96 मेडल
1: मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): सिल्वर 2: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर 3: बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य 4: मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर 5: रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज6: ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): गोल्ड 7: आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्ज 8: परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): ब्रॉन्ज 9: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज 10: अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग): ब्रॉन्ज11:महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड 12:नेहा ठाकुर डिंगी- ILCA4 इवेंट (सेलिंग): सिल्वर 13: इबाद अली- RS:X (सेलिंग): कांस्य 14: दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड, अनुश अग्रवाला और सुदीप्ति हजेला- ड्रेसेज टीम इवेंट (शूटिंग): गोल्ड 15: सिफ्त कौर सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक-50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा (शूटिंग): सिल्वर मेडल 16: मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान- 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा (शूटिंग): गोल्ड 17: सिफ्त कौर सामरा- वूमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): गोल्ड मेडल 18: आशी चौकसे- वूमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): ब्रॉन्ज 19: अंगद, गुरजोत और अनंत जीत- मेन्स स्कीट टीम स्पर्धा (शूटिंग): ब्रॉन्ज 20: विष्णु सर्वनन- ILCA7 (सेलिंग): ब्रॉन्ज 21: ईशा सिंंह, वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल (शूटिंंग): सिल्वर 22: अनंत जीत सिंह, मेन्स स्कीट (शूटिंग): सिल्वर 23. रोशिबिना देवी वुशू (60 किग्रा): सिल्वर24: अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल- मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): गोल्ड 25. अनुश अग्रवाला, ड्रेसेज इंडिविजुअल (घुड़सवारी): कांस्य26: ईशा सिंह, दिव्या टीएस और पलक गुलिया- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा (शूटिंग): सिल्वर 27: ऐश्वर्य तोमर, अखिल श्योराण और स्वप्निल कुसाले- मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा (शूटिंग): गोल्ड 28: रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी- मेन्स डबल्स (टेनिस): सिल्वर 29: पलक गुलिया- वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): गोल्ड 30: ईशा सिंह- वूमेन्स10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): सिल्वर 31: महिला टीम स्पर्धा (स्क्वैश): ब्रॉन्ज 32: ऐश्वर्य प्रताप सिंंह तोमर- मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): सिल्वर 33: किरण बालियान (शॉट पुट): ब्रॉन्ज 34: सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस- 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट (शूटिंंग): सिल्वर35. रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले, मिक्स्ड डबल्स (टेनिस): गोल्ड 36. मेन्स टीम (स्क्वैश): गोल्ड 37. कार्तिक कुमार मेन्स 10 हजार मीटर (एथलेटिक्स): सिल्वर 38. गुलवीर सिंह- मेन्स 10 हजार मीटर (एथलेटिक्स): ब्रॉन्ज 39. अदिति अशोक (गोल्फ): सिल्वर 40. राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक- वूमेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): सिल्वर41. कायन चेनाई, पृथ्वीराज टोंडिमन और जोरावर सिंह- मेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): गोल्ड 42. कायन चेनाई- मेन्स ट्रैप (शूटिंग): ब्रॉन्ज 43. निकहत जरीन- बॉक्सिंग: ब्रॉन्ज44. अविनाश साबले- स्टीपलचेज: गोल्ड45. तेजिंदर पाल तूर- शॉट पुट: गोल्ड 46. हरमिलन बैंस- 1500 मीटर: सिल्वर 47. अजय कुमार- 1500 मीटर: सिल्वर 48. जिनसन जॉनसन- 1500 मीटर: ब्रॉन्ज 49. मुरली श्रीशंकर- लॉन्ग जम्प: सिल्वर 50. नंदिनी अगासरा- लॉन्ग जम्प: सिल्वर 51. सीमा पूनिया- डिस्कस थ्रो: ब्रॉन्ज 52. ज्योति याराजी- 100 मीटर हर्डल: सिल्वर 53. मेन्स टीम इवेंट (बैडमिंटन): सिल्वर 54. वूमेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज 55. मेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज 56. सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस): ब्रॉन्ज 57. पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज): सिल्वर 58. प्रीति (3000 मीटर स्टीपलचेज): ब्रॉन्ज 59. एन्सी सोजन (लॉन्ग जम्प): सिल्वर 60. भारतीय टीम (4*400 रिले): सिल्वर
3 अक्टूबर को आए मेडल्स
61. अर्जुन सिंह और सुनील सिंह (कैनोइंग डब्ल्स): ब्रॉन्ज 62. प्रीति पवार (54 किग्रा: बॉक्सिंग): ब्रॉन्ज 63. विथ्या रामराज (400M, हर्डल्स): ब्रॉन्ज64: पारुल चौधरी (5000 मीटर): गोल्ड 65. मोहम्मद अफसल (800 मीटर): सिल्वर 66. प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) : ब्रॉन्ज 67: तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन: सिल्वर 68: अन्नू रानी (भाला फेंक): गोल्ड 69. नरेंद्र (बॉक्सिंग : 92KG): ब्रॉन्ज

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



