
Asia Cup 2022: श्रीलंका को लग सकता है झटका, अब इस देश में आयोजित हो सकता है एशिया कप
AajTak
एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा सकता है. 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं.
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट का असर वहां के क्रिकेट बोर्ड और खेलप्रेमियों को भुगतना पड़ सकता है. दरअसल, श्रीलंका से एशिया कप 2022 की मेजबानी छिन सकती है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के बोर्ड मेम्बर्स ने विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है. इसके लिए यूएई में अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ चर्चा चल रही है.
यह ध्यान देने वाली बात है कि श्रीलंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज का सफलतापूर्वक आयोजन किया है. फिलहाल वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है.
श्रीलंका बोर्ड के सेक्रेटरी ने भी पुष्टि की
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटरी मोहन डी सिल्वा ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हां, पूरी संभावना है कि एशिया कप को यूएई में शिफ्ट किया जा सकता है. इस मामले में ACC के अधिकारियों से भी बात की है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी.' पिछला यानी 2018 एशिया कप भी यूएई में ही हुआ था. तब टीम इंडिया चैम्पियन रही थी.
यूएई की गर्मी से निपटना होगी चुनौती
भले ही संयुक्त अरब अमीरात को एक संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट के समय को देखते हुए रेगिस्तान में गर्मी से निजात पाना आयोजकों के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक रहेगा. इन घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का हालिया बयान श्रीलंका क्रिकेट के लिए आशा की किरण बना हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









