
Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का जल्द होगा ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह!
AajTak
एशिया कप 2022 इस महीने की 28 तारीख से शुरू हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान 8 अगस्त को हो सकता है. ऐसे मे भारतीय फैन्स को अपनी टीम के चुने जाने का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं एशिया कप के लिए चुने जाने वाले संभावित भारतीय खिलाड़ियों के बारे में...
एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाना है. इस टूर्नामेंट पर क्रिकेट फैन्स की खास निगाहें रहने वाली हैं क्योंकि भारत-और पाकिस्तान भी आमने-सामने होने वाले हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तो इस टूर्नामेंट के अपनी टीम की घोषणा कर दी है लेकिन भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप 2022 के भारतीय टीम का ऐलान 8 अगस्त (सोमवार) को हो सकता है. ऐसे मे भारतीय फैन्स को अपनी टीम के चुने जाने का बेसब्री से इंतजार है. चयनकर्ता तो अपनी टीम चुनेंगे ही, उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन से वे खिलाड़ी रहने वाले हैं जिनके 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने की पूरी संभावना है.
राहुल करेंगे वापसी
हैमस्ट्रिंग की चोट से लगभग उबर चुके केएल राहुल के टीम में होने की पूरी संभावना है. राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं. राहुल के जिंबाब्वे के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में वापसी करने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 संक्रमण के कारण वह हाल में हुई स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे थे. विराट कोहली भी रेस्ट के बाद एशिया कप के लिए टीम में लौटेंगे.
श्रेयस का कट सकता है पत्ता
मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का पत्ता कट सकता है और उनकी जगह दीपक हुड्डा को जगह मिल सकती है. श्रेयस अय्यर का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और बाउंसर के खिलाफ उनकी नाकामी खुलकर सामने आ चुकी है. दिनेश कार्तिक ने मध्य क्रम में एक स्थान के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर दी है, वहीं सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का भी चुना जाना तय है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









