
Asia Cup: भारत-PAK की फिर होगी महाजंग, 27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा एशिया कप
AajTak
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट इस साल श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए क्वालिफायर मुकाबले 20 अगस्त से खेले जाएंगे.
एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है. इस बार का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसके लिए क्वालिफायर 20 अगस्त 2022 से खेले जाएंगे.
टीम इंडिया एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है. 1984 में इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन किया गया था , तब से भारत ने सात बार खिताब जीता है. भारतीय टीम 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में चैम्पियन रह चुकी है.
वहीं श्रीलंका पांच खिताबी जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में खिताब जीता था.पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में यह टूर्नामेंट जीता था. एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक 14 बार श्रीलंका ने भाग लिया है. इसके बाद भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं जिन्होंने 13 बार यह टूर्नामेंट खेला है.
छह टीमें लेंगी भाग
एशिया कप 2022 में छह टीमें होंगी, जिसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर शामिल हैं. क्वालिफायर मुकाबले यूएई, कुवैत सिंगापुर और हांगकांग के बीच खेला जाएगा.
वैसे एशिया कप क्रिकेट हर दो साल में किया जाता है लेकिन 2020 के संस्करण को कोविड-19 महामारी के चलते एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने रद्द कर दिया था. एसीसी श्रीलंका में खेले जाने वाले टूर्नामेंट को जून 2021 में आयोजित करना चाहती थी, लेकिन महामारी ने आयोजकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









