
Asia Cup: पाकिस्तान की हार पर अफगानिस्तान में मना जश्न, लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे Video
AajTak
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 23 रनों से जीत छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की हार के बाद में अफगानी लोगों ने खूब जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें काबुल में अफगानी लोग जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं.
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 23 रनों से शानदार जीत हासिल की. दुबई में खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान को 171 रनों का टारगेट मिला था लेकिन उसके बल्लेबाज बड़े टारगेट का प्रेशर नहीं झेल पाए और पूरी टीम 147 रनों पर सिमट गई. इस हार के साथ ही बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया. पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2012 में एशिया कप का खिताब जीता था.
खिताबी जीत के बाद जहां आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में जश्न का माहौल है. वहीं अफगानिस्तान में भी श्रीलंकाई टीम की जीत पर लोगों ने खूब जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो काबुल शहर का है, जिसमें अफगानी लोग पाकिस्तान की हार पर डांस करने के साथ-साथ जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं.
जीत के बाद शनाका ने दिया ये बयान
जीत के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, 'हमने पिछले साल भी क्वालिफायर खेले थे. यह ऐसा सेट-अप है जो तीन या चार साल पहले आया है. पिछले दो साल वास्तव में हमारे लिए अच्छे थे और एशिया कप जीतना हमें विश्व कप के लिए मदद करेगा. यह जीत विश्व कप क्वालिफायर में भी मदद करेगा क्योंकि हम मुख्य टूर्नामेंट होने से पहले उन परिस्थितियों में खेलेंगे, इसलिए यह वास्तव में हमारे लिए अच्छा होगा.'
लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाकर खुश हूं: राजपक्षे
इस बीच मैच जिताऊ पारी खेलने वाले भानुका राजपक्षे ने कहा, 'हम सभी कुछ दशक पहले पूरी दुनिया को दिखाना चुके थे कि हमारे साइड में किस तरह की आक्रामकता थी और हम उन पलों को फिर से याद दिलाने चाहते थे. मुझे लगता है एक यूनिट के रूप में हम इस समय बहुत अच्छा कर रहे हैं. हम वर्ल्ड कप में भी इस मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं. एक राष्ट्र के रूप में, मुझे लगता है कि यह एक बड़ी जीत है, ये श्रीलंकाई लोगों के लिए कठिन समय है. हम उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर काफी खुश हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









