
Ashish Nehra: 'अबे... बस में आ तू', जब वाइफ के साथ जा रहे चहल को नेहरा जी ने रोका, Video
AajTak
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी. चहल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 17 मैचों 27 विकेट चटकाए थे.
गुजरात टाइटन्स (GT) अपने डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंद दिया था. गुजरात टाइटन्स की खिताबी जीत में आशीष नेहरा का अहम रोल रहा था, जिन्होंने बतौर हेड कोच पर्दे के पीछे शानदार रणनीति बनाई थी.
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नेहरा स्पिनर युजवेंद्र चहल को बस में आने के लिए कह रहे हैं. लेकिन चहल को अपनी वाइफ धनश्री के साथ कार में यात्रा करने का मन है. चहल नेहरा को कहते हैं कि धनश्री भी साथ में है, लेकिन नेहरा जी जिद पर अड़े रहते है कि वे दोनों बस में ही चलें.
चहल ने लिए थे सबसे ज्यादा विकेट
युजवेंद्र चहल की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी. चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मैचों में 19.51 की औसत से 27 विकेट चटकाए. वानिंदु हसारंगा 26 विकेट्स के साथ दूसरे और कैगिसो रबाडा (23 विकेट) तीसरे नंबर पर रहे. चहल ने आईपीएल 2022 की इकलौती हैट्रिक भी ली थी.
आशीष नेहरा का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
वहीं, आशीष नेहरा ने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेहरा ने 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान आशीष नेहरा ने टेस्ट क्रिकेट में 44 विकेट चटकाए. वहीं, वनडे एवं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर क्रमशः 157 और 34 विकेट दर्ज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









