
Aryan Khan की जमानत के कागज में क्यों हुई देरी? देखें
AajTak
आर्यन खान की एक और रात ऑर्थर जेल में कटेगी. आज मन्नत पूरी तरह से तैयार था. आर्यन के स्वागत के लिए घर में फूलों की खेप पहुंची थी, बाहर फैंस का जमावड़ा था. हर किसी को बस उस पल का इंतजार था जब शाहरुख खान अपने बेटे को लेकर वापस जन्नत पहुंचे. शाहरूख खान की करीबी दोस्त जूही चावला आर्यन केस में जमानती बनी, जो आज आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे के साथ NDPS कोर्ट पहुंचीं. जहां जूही चावला ने अपने पहचान से जुड़े कागजात दिखाए, वहीं जमानती पेपर पर साइन किए. यहां भी कानूनी पेंच फंस गया. कोर्ट ने मानशिंदे के डिटेल ऑर्डर मांगा. लेकिन मानशिंदे कोर्ट में ऑपरेटिव कॉपी लेकर पहुंचे थे. आर्यन की रिहाई के लिए ऑर्थर जेल तक कागज करीब साढ़े पांच बजे तक पहुंचने थे. सतीश मानशिंदे सेशन कोर्ट से ऑर्थर जेल के लिए रवाना हुए. लेकिन रिहाई के कागज वक्त पर ऑर्थर जेल नहीं पहुंच सके. अब आर्यन खान को एक दिन और ऑर्थर जेल में बिताना होगा.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












