
'मैं मुस्कुरा रही हूं, शिकायत मत करना', क्यों बोलीं हेमा मालिनी? पोलिंग बूथ पर आईं नजर
AajTak
BMC चुनाव में वोट डालने पहुंचीं हेमा मालिनी ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब. स्याही लगी उंगली दिखाते हुए हेमा मुस्कुराईं और बोलीं – अब तो शिकायत मत करना. हेमा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
गुरुवार को मुंबई में चल रहे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में वोट डालने पहुंचीं हेमा मालिनी ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन हेमा मालिनी वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती नजर आईं. वह पोलिंग बूथ से बाहर निकलते समय कैमरों के सामने पोज देती दिखीं और अपनी शानदार मुस्कान भी बिखेरी.
हेमा ने दिया जवाब
पैपराजी के सामने पोज देते हुए हेमा मालिनी स्माइल करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि- मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है? अब शिकायत मत करना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं.
यह सब उस घटना के कुछ दिनों बाद हुआ है, जब मथुरा में हुए एक स्पोर्ट्स इवेंट का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस वीडियो में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी एमपी स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में खिलाड़ियों को मेडल देते हुए नजर आई थीं. लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि वह मुस्कुरा नहीं रही थीं. वो काफी सख्त रुख अपनाए हुए थीं.
बीएमसी चुनाव के दौरान कई और सेलेब्रिटीज भी वोट डालने पहुंचे. इनमें ट्विंकल खन्ना, जॉन अब्राहम, दिव्या दत्ता, तमन्ना भाटिया और किरण राव भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर नजर आए.
धर्मेंद्र की याद में हेमा

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











