
Arun Govil Net Worth: रामायण के राम कितने धनवान, अब मेरठ से लड़ेंगे चुनाव... जानिए उनकी कुल संपत्ति
AajTak
फिल्मों और सीरियल में किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब राजनीति में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं अरुण गोविल की नेटवर्थ (Arun Govil Net Worth) कितनी है और उन्हें 'रामायण' के लिए कितनी फीस मिली थी.
BJP ने टीवी सीरियल 'रामायण' के राम अरुण गोविल (Arun Govil) को मेरठ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. टीवी सीरियल 'रामायण' के प्रसारण के बाद अरुण गोविल पूरे देश में मशहूर हो गए थे. आलम ये था कि उन्हें लोग राम के रूप में उनकी तस्वीर अपने घर में रखकर पूजने लगे. अरुण गोविल का जन्म मेरठ जिले में 12 जनवरी 1958 को हुआ था, लेकिन उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता था.
अरुण गोविल (Arun Govil) टीवी सीरियल 'रामायण' के अलावा कई धारावाहिक और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. लेकिन वे फेमस रामायण में राम के किरदार से हुए. फिल्मों और सीरियल में किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब राजनीति में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं अरुण गोविल की नेटवर्थ (Arun Govil Net Worth) कितनी है और वे 'रामायण' के एक एपिसोड के लिए कितने रुपये लेते थे.
इन फिल्मों और धारावाहिक में नजर आ चुके हैं अरुण गोविल अरुण गोविल ने रामायण के बाद कई सीरियल और फिल्मों (Arun Govil Movies) में काम कर चुके हैं. 'विक्रम और बैताल' से लेकर हाल ही में आई फिल्म 'आर्टिकल 370' में नजर आ चुके हैं. साल 1979 में अरुण गोविल की दो फिल्में 'सावन को आने दो' और 'सांच को आंच नहीं' भी थीं. उनकी पहली फिल्म 'पहेली' 1977 में आई थी. इसके बाद अरुण गोविल ने 'लव कुश', 'ससुराल', 'शिव महिमा', 'गंगा धाम', 'जुदाई', 'जियो तो ऐसे जियो', 'राधा और सीता', 'मुकाबला', 'हुकुस बुकुस', 'ओएमजी 2' और 'आर्टिकल 370' जैसी कई फिल्में कीं.
अरुण बनाना चाहते थे अलग पहचान अरुण गोविल के पिता चंद्र प्रकाश गोविल सरकारी ऑफिसर थे. ऐसे में वह चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह एक सरकारी नौकरी करे. हालांकि अरुण की ख्वाहिश कुछ और ही थी. एक बार उन्होंने कहा था कि वे कुछ ऐसा करना चाहते थे कि लोग उन्हें याद रखें. वह अपना एक अलग पहचान बनाना चाहते थे. अरुण गोविल के 4 भाई और 2 बहने हैं. उनके बड़े भाई विजय गोविल ने एक्ट्रेस तबस्सुम के साथ शादी की थी. अरुण गोविल ने श्रीलेखा से शादी की थी. अरुण गोविल के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं.
कहां तक पढ़े हैं अरुण गोविल रामायण के राम की शुरुआती पढ़ाई मेरठ से हुई थी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी इन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी पूरी की. इसके बाद अरुण थिएटर और एंक्टिग की दुनिया में आ गए. साल 1975 में अरुण मुंबई आ गए थे और अपने भाई के साथ रहने लगे. इसके बाद इन्हें विक्रम बैताल का शो मिला और फिर रामायण में राम का किरदार मिला.
कुल कितनी संपत्ति के मालिक है अरुण गोविल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण गोविल को 'रामायण' के हर एपिसोड के लिए लगभग 51 हजार रुपये फीस मिलते थे. रामायण के कुल 81 एपिसोड थे. ऐसे में देखें तो उन्हें रामायण के लिए 40 लाख रुपये से ज्यादा की रकम मिली होगी. इसके बाद, उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' में उन्हें 50 लाख रुपये लिए थे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









