
Army Helicopter Crash Live: कून्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दी ब्रीफिंग
ABP News
Army Helicopter Crash Live: क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी.
Army Helicopter Mi-17V5 Crash Live: तमिलनाडु के कून्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर बुधवार की दोपहर क्रैश हो गया है. इसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थे. इसके साथ ही, इस हेलीकॉप्टर में हवलदार सतपाल, एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह समेत कुल 14 लोग सवार थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश पर संसद में ब्रीफिंग देंगे. वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनके परिवार के सदस्य और सेना के कई अन्य ऑफिसर मौजूद थे.
इधर, बिपिन रावत को अस्पताल ले जाया गया है. पूरे मामले खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्रीफिंग दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर ट्वीट करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार बिपिन रावत, उनके परिवार और अन्य लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.













