
Arjun Kapoor संग डिनर डेट पर निकलीं Malaika Arora, पैपराजी के सामने एक्टर ने यूं लुटाया प्यार, फैंस बोले- शादी कब करोगे?
AajTak
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीती रात डिनर डेट पर निकले. रेस्टोरेंट के बाहर मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. ब्लैक आउटफिट में दोनों ट्विनिंग कर रहे थे. मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप संग ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को टीम अप किया.
'तू मेरी हीर मैं तेरा रांझा...' मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को देखकर यही गाना गुनगुनाने का मन करता है. आखिर मलाइका और अर्जुन बी टाउन के मोस्ट रोमांटिक कपल हैं. मलाइका और अर्जुन का प्यार और रोमांस फैंस देखकर फैंस की धड़कनें भी तेज हो जाती हैं. अब एक बार फिर मलाइका और अर्जुन ने अपने बॉन्ड से फैंस के दिलों को जीत लिया है.
डिनर डेट पर निकला कपल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीती रात डिनर डेट पर निकले. रेस्टोरेंट के बाहर मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. ब्लैक आउटफिट में दोनों ट्विनिंग कर रहे थे. मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप संग ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को टीम अप किया. न्यूड ग्लॉइंग मेकअप और ओपन हेयर में मलाइका का स्वैग और स्टाइलिश लुक देखने काबिल था. वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे.
मलाइका का दिखा स्वैग
मलाइक और अर्जुन की डिनर आउटिंग से कपल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अर्जुन मलाइका को रेस्टोरेंट के बाहर जिस तरह प्रोटेक्ट कर रहे हैं, वो देखने लायक है. फैंस अर्जुन और मलाइका की सिजलिंग केमिस्ट्री पर अपना दिल हार रहे हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












