
Apple का नया ऑफर, स्टूडेंट्स को ऐसे फ्री मिलेंगे AirPods, जानें डिटेल
AajTak
Apple ने एक नए सीजनल एजुकेशन ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत ग्राहकों को नया Mac या iPad खरीदने पर AirPods फ्री मिलेंगे. ये ऑफर इंडियन यूजर्स के लिए ऑनलाइन ऐपल स्टोर पर लाइव कर दिया गया है.
Apple ने एक नए सीजनल एजुकेशन ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत ग्राहकों को नया Mac या iPad खरीदने पर AirPods फ्री मिलेंगे. ये ऑफर इंडियन यूजर्स के लिए ऑनलाइन ऐपल स्टोर पर लाइव कर दिया गया है. एलिजिबल यूजर्स कॉलेज या यूनिवर्सिटी के लिए Mac या iPad खरीद सकते हैं और AirPods फ्री में पा सकते हैं. इस ऑफर के लिए केवल नए कॉलेज या यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट, उनके लिए खरीदने वाले पैरेंट्स और सभी लेवल्स पर टीचर्स और स्टाफ एलिजिबल हैं. इस ऑफर के लिए यूनिवर्सिटी ID या एक्सेप्टेंस ऑफर की जरूरत होगी. इस ऑफर के जरिए एजुकेशन यूजर्स कुछ Mac या iPad खरीदने पर AirPods (वायर्ड चार्जिंग) फ्री मिलेगा. इस ऑफर के लिए एलिजिबल प्रोडक्ट्स MacBook Air, MacBook Pro, iMac, Mac Pro और Mac mini, iPad Pro और iPad Air हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












