
Apple का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा स्पेशल इवेंट, ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
AajTak
Apple 'Scary Fast' नाम के इवेंट का आयोजन करने जा रहा है. यह इवेंट 30 अक्टूबर को वर्चुअली होगा और इसे Apple.com पर देख सकेंगे. अन्य इवेंट की तरह यह काफी अलग होगा. इस इवेंट में कंपनी कुछ न्यू प्रोडक्ट से पर्दा उठा सकती है, जो न्यू iMac और MacBook Pro होंगे. आइए Apple के इस अपकमिंग इवेंट के बारे में डिटेल्स से जानते हैं.
Apple ने अपने एक अपकमिंग इवेंट का ऐलान कर दिया है. यह एक स्पेशल इवेंट है और इसका आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा. इस इवेंट की टैगलाइन 'Scary Fast' है. यह एक वर्चुअल कार्यक्रम है, जिसे ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य वीडियो प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा. .
ये भी पढ़ेंः Made in India iPhone 15 से चिढ़ रहे चीनी, कर रहे boycott की मांग, सोशल मीडिया पर फैला रहे अफवाह
कंपनी की तरफ से कुछ इनवाट्स शेयर किए हैं, जिसमें लिखा है कि आप ऑनलाइन स्पेशल इवेंट के लिए इनवाइटेड हैं, जिसे www.apple.com पर ट्यून किया जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि इस वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग Apple.com पर किया जाएगा और हम उम्मीद करते हैं कि इसे यूट्यूब पर भी लाइव किया जाएगा.
इससे पहले आयोजित किए गए अन्य इवेंट की तुलना में यह ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा. साथ ही इस इवेंट को अन्य इवेंट की तरह सुबह नहीं शाम को आयोजित किया जाएगा. जो 5PM PT है. भारतीय समयनुसार यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे होगा.
ये भी पढ़ेंः iPhone 14 पर बंपर ऑफर, इस कीमत में खरीदने का मौका
Apple के अपकमिंग इवेंट की टैग लाइन तो सामने आ गई है, जो Scary Fast है. कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली ये नहीं बताया है कि इस अपकमिंग इवेंट में क्या-क्या लॉन्च किया जाएगा. इस सप्ताह की शुरुआत में Bloomberg के Mark Gurman पहले ही इस कार्यक्रम को लेकर प्रिडिक्शन लगा चुके हैं. इस अपकमिंग इवेंट में Apple न्यू iMac और MacBook Pro को पेश कर सकता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












