
Aparna Kanekar Died: 'साथ निभाना साथिया' शो की एक्ट्रेस का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में टीवी सितारे
AajTak
Aparna Kanekar Passed Away: 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने शो में में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाई थी. एक्ट्रेस की मौत से फैंस और सेलेब्स को गहरा झटका लगा है.
Aparna Kanekar Died: टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आई है. फैंस के फेवरेट शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस की मौत से 'साथ निभाना साथिया' शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है. फैंस भी नम आंखों से अपर्णा काणेकर को याद कर रहे हैं.
नहीं रहीं अपर्णा काणेकर
अपर्णा काणेकर ने टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाई थी. उन्हें इस शो से घर-घर में पहचान मिली थी. वो पूरी कास्ट के काफी करीब थीं. शो की एक्ट्रेस लवली ससान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपर्णा काणेकर के निधन की जानकारी दी है.
अपर्णा काणेकर को याद कर इमोशनल हुईं लवली ससान
लवली ससान ने अपर्णा काणेकर संग एक स्वीट फोटो शेयर की. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरा दिल आज बहुत भारी है, क्योंकि मुझे पता चला है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्ची योद्धा का निधन हो गया है. बा आप सबसे खूबसूरत और मजबूत शख्यित में से एक थीं, जिन्हें मैं जानती थी. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमें सेट पर साथ में वक्त गुजारने और कनेक्शन बनाने का मौका मिला. मेरी प्यारी बा को शांति मिले. आप हमेशा याद आएंगी. आपकी लीगेसी हमेशा जिंदा रहेगी.
कई दूसरे सेलेब्स और फैंस लवली ससान की पोस्ट पर कमेंट करके एक्ट्रेस के निधन पर अपना दुख जता रहे हैं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












