
Anti Hijab Protest: ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बाद इंटरनेट बंद, एलॉन मस्क बोले- स्टारलिंक करेंगे एक्टिव
AajTak
हिजाब को लेकर महिलाओं के बढ़ते प्रदर्शन को लेकर ईरान सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया. देश में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को बैन कर दिया गया है. इस बीच टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने ऐलान किया है कि वो सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को ईरान में एक्टिव कर रहे हैं.
ईरान में महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से विरोध प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग भी किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है. हिजाब को लेकर महिलाओं के बढ़ते प्रदर्शन को लेकर ईरान सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया. देश में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को बैन कर दिया गया है. इस बीच टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने ऐलान किया है कि वो सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को ईरान में एक्टिव कर रहे हैं.
टेस्ला के सीईओ और स्पेसएक्स के संस्थापक एलॉन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में एंटी हिजाब प्रदर्शन को लेकर ईरान में इंटरनेट बंद होने के बीच सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को एक्टिव कर रहे हैं. मस्क ने ये जानकारी अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के ट्वीट पर दी है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने कहा कि वो ईरान में स्टारलिंक एक्टिव कर रहे हैं.
इस्लामिक रिपब्लिक के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को ईरानियों के लिए इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए. रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका अधिकारी ने बताया कि स्टारलिंक के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है. यह कॉमर्शियल होगा, जिसके लिए उन्हें ट्रेजरी में लिखने की आवश्यकता होगी.
बाद में अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो इस सामान्य लाइसेंस में उल्लिखित मानदंडों को पूरा करता है, अतिरिक्त अनुमति के अनुरोध के बिना अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा सकता है. हालांकि ईरान में काम करने के लिए स्टारलिंक की मंजूरी पर टिप्पणी के लिए एलॉन मस्क तक नहीं पहुंचा जा सका है.
कई प्रदर्शनकारियों की हो चुकी है मौत

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









