
Andrew Symonds Death: 'मेरे साइमंड्स अंकल...', ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को याद कर इमोशनल हुए युजवेंद्र चहल
AajTak
46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स ने साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना डेब्यू किया था. एंड्रयू साइमंड्स ने कुल 238 इंटरनेशनल मुकाबलों में छह हजार से ज्यादा रन बनाए थे.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का 14 मई (शनिवार) को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था. 46 वर्षीय साइमंड्स के निधन से पूरा क्रिकेट जगत सदमे में है. दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर्स और फैन्स इस क्रिकेटर को अपनी श्रद्धांजलि प्रकट कर रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी इस खिलाड़ी को याद किया है.
युजवेंद्र चहल ने ट्वीट किया, 'मैंने अपना सबसे करीबी व्यक्ति खो दिया है, आपकी बहुत याद आएगी. आप सिर्फ मेरे टीममेट ही नहीं थे, बल्कि मेरा परिवार और मेरे करीबी थे. मेरे सायमंड्स अंकल, मैं आपको बहुत याद करूंगा.'
...जब साइमंड्स ने चहल के हाथ-पैर बांध दिए
साइमंड्स का विवादों से गहरा नाता रहा था. इसी कड़ी में उनका एक विवाद युजवेंद्र चहल से भी जुड़ा है. साल 2011 में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर चैंपियंस लीग का खिताब जीता था. जिसके बाद एंड्रयू साइमंड्स और किवी खिलाड़ी जेम्स फ्रैंकलिन ने चहल के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया था.
कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल ने इसे लेकर कहा था, 'यह वाकया 2011 में चेन्नई के एक होटल में चैम्पियंस लीग जीतने के बाद हुआ था. एंड्रयू साइमंड्स ने शराब पी रखी थी. केवल मैं उनके साथ था. जेम्स फ्रैंकलिन और उन्होंने मिलकर मेरे हाथ-पैर बांध दिए और कहा कि अब तुम्हें खुद यह खोलना होगा.
चहल और साइमंड्स के बीच थी अच्छी दोस्ती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









