
Anand Mahindra किसके लिए बोले- ये गाड़ी उड़ाने के लिए Rohit Shetty को चाहिए न्यूक्लियर बम!
AajTak
कंपनी ने हाल में अपनी एक नई SUV का टीजर लॉन्च किया है. महिंद्रा अपनी इस गाड़ी को Big Daddy of SUVs बता रही है. इसकी लॉन्चिंग 27 जून को होनी है.
आनंद महिंद्रा अक्सर ट्विटर पर अपने मजेदार कमेंट से लोगों का दिल जीत लेते हैं. हाल में उन्होंने एक मीम शेयर किया, साथ में लिखा अगर रोहित शेट्टी उनकी कंपनी की नई एसयूवी को उड़ाना चाहते हैं, तो उन्हें न्यूक्लियर बम चाहिएगा.
दरअसल ये मीम उनके एक फॉलोअर ने नई Mahindra Scorpio-N के टीजर को लेकर किया था. रोहित बिश्नोई नाम के यूजर ने अपने पोस्ट से ये कहने की कोशिश की कि महिंद्रा की नई एसयूवी आ गई है, तो रोहित शेट्टी अभी गाड़ी उड़ाने के बारे में सोच रहे होंगे. साथ में उन्होंने जॉनी लीवर के फेमस डॉयलॉग- अभी मजा आएगा ना भिड़ू है, का मीम भी शेयर किया था.
'रोहित शेट्टी को चाहिएगा न्यूक्लियर बम'
इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'रोहित शेट्टी जी, इस गाड़ी को उड़ाने के लिए आप को एक न्यूक्लियर बम की आवश्यकता होगी.'
Rohit Shetty ji, is gaadi ko udaane ke liye aap ko ek nuclear bomb ki aavashyakata hogi…🙂 #BigDaddyOfSUVs #MahindraScorpioN https://t.co/wfmVihUvoE

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









