
Amrita Rao-RJ Anmol के लिए मुश्किल था प्यार छिपाना, देव आनंद को था दोनों पर शक
AajTak
आरजे अनमोल की मां ने कहा कि एक बार जब वे परिवार के साथ 'विवाह' फिल्म देखने थिएटर गई थीं, तब उन्होंने बेटे से कहा था कि 'पूनम' (विवाह में अमृता राव का कैरेक्टर) लाना. वे कहती हैं 'उस वक्त मेरी जुबान में सरस्वती बैठी थीं शायद, क्योंकि मुझे पूनम जैसी नहीं बल्कि बहू के रूप में पूनम ही मिल गई.'
एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल ने कुछ समय पहले अपनी लव स्टोरी के किस्सों को यूट्यूब पर पार्ट बाई पार्ट शेयर करना शुरू किया है. शो के दसवें एपिसोड में अमृता और अनमोल की फैमिली ने कपल के चोरी-छिपे मिलने के कई मजेदार राज खोले. दोनों के परिवार की पहली मुलाकात और कैसा था पहला इंप्रेशन. इस एपिसोड में अमृता की मां और उनकी बहन, आरजे अनमोल के पेरेंट्स और उनकी बहन नजर आईं. सभी ने एक एक कर दोनों के सीक्रेट डेटिंग की पोल खोली है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












