
Amitabh Bachchan ने 23 करोड़ रुपये में बेचा अपना दिल्ली का घर, 'सोपान' में बसी थीं माता-पिता की यादें
AajTak
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमिताभ बच्चन के घर सोपान को Nezone ग्रुप के CEO अवनी बदेर ने खरीदा है. अवनी बदेर बच्चन फैमिली को पिछले 35 सालों से जानते हैं और उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने करोड़ों रुपयों की एक बड़ी डील की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अपना फैमिला हाउस 'सोपान' करीब 23 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इस घर को अमिताभ बच्चन का सबसे पहला घर बताया जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में शिफ्ट होने से पहले अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के साथ इसी घर में रहते थे. सोपान अमिताभ की मां तेजी बच्चन के नाम रजिस्टर्ड था.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












