
America: बिल्डिंग पर खड़े शूटर ने बरसाईं गोलियां, मच गई भगदड़! देखें वारदात का वीडियो
AajTak
अमेरिका एक बार फिर शूटआउट से दहल गया. इस बार निशाना बना शिकागो के इलिनॉय का उपनगर हाइड पार्क. 22 साल के एक बंदूकधारी ने बिल्डिंग की छत से फ्रीडम परेड पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें छह लोग मारे गए और 26 लोग जख्मी हो गए. शूटआउट के कई घंटे बाद पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध को धर दबोचा. संदिग्ध के बारे में खास जानकारी ये है कि उसने हाल में अपने लिखे कई रैप गाने सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे. चार जुलाई का दिन अमेरिका के सबसे खास दिनों में शुमार है. इस दिन अमेरिका के लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं. इसी जश्न को 22 साल के एक बंदूकधारी ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया. नीचे परेड चल रहा था और हमलावर बंदूकधारी हाई पॉवर राइफल से छत से गोलियां बरसा रहा था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











