
America के स्कूल में कत्लेआम, कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग, देखें फटाफट खबरें
AajTak
अमेरिका एक बार फिर खूनी गोलीबारी का गवाह बना है. इस बार सनकी बंदूकधारी ने कोहराम मचाया टेक्सास के उवाल्डी स्थित रॉब एलिमेंट्री स्कूल में. 18 साल के बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 18 बच्चों की मौत हो गई. तीन अन्य लोग भी मारे गए हैं. पुलिस के ऑपरेशन में हमलावर भी ढेर हो गया. कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की कायराना हरकत फिर सामने आयी है. श्रीनगर के सौरा इलाके में आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग करते हुए एक पुलिसकर्मी सैफुल्लाह कादरी और उनकी नौ साल की मासूम बेटी पर गोलियां बरसा दी. सैफुल्लाह की बाद में मौत हो गई जबकि उनकी बेटी मौत से जंग लड़ रही है. मौके पर खड़े लोगों के चेहरों पर खौफ साफ दिख रहा है. देखें खबरें खास अंदाज में.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











