
Amazon Sale में ऑफर, 16 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिलेगा Xiaomi 14 Civi
AajTak
Xiaomi 14 Civi को आप आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था, जो कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है. ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिलेगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
Amazon पर Great Indian Festival Sale का ऐलान हो गया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 23 सितंबर से सेल शुरू हो रही है. अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो सेल का एक्सेस एक दिन पहले मिल जाएगा. ऐमेजॉन सेल में मिलने वाली कई डील्स को रिवील कर दिया गया है. ऐसा ही एक ऑफर Xiaomi 14 Civi पर मिल रहा है.
Xiaomi 14 Civi को आप सेल से कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन यूनिक डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा सिस्टम के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Xiaomi 14 Civi को कंपनी ने 42,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. हालांकि, Amazon Sale में Xiaomi 14 Civi कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिलेगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये स्मार्टफोन 27,999 रुपये में लिस्ट है. इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: भारत में कभी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली Xiaomi को क्या हुआ? क्यों धीमी पड़ गई रफ्तार
बैंक ऑफर के बाद ये स्मार्टफोन 26,499 रुपये में मिलेगा. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. सभी ऑफर्स के बाद इस स्मार्टफोन पर 16,499 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इस कीमत पर ये फोन एक अच्छी डील बन जाता है.
Xiaomi 14 Civi में 6.55-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेज्योलूशन के साथ आता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus 2 के साथ आता है. हैंडसेट Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











