
Amazon Prime Day Sale में हुई बंपर बिक्री, हर सेकेंड कंपनी ने बेचे 5 स्मार्टफोन्स, 5G का रहा बोलबाला
AajTak
Amazon Prime Day Sale: हाल में ही ऐमेजॉन की प्राइम डे सेल हुई है. इस सेल में कंपनी कई तरह के ऑफर दे रही थी. 15 जुलाई से शुरू हुई प्राइम डे सेल 16 जुलाई तक चली. कंपनी ने सेल से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं. इस सेल में ऐमेजॉन ने हर सेकेंड 5 स्मार्टफोन्स बेचे हैं. वहीं हर 3 में दो स्मार्टफोन 5G इनेबल हैं. आइए जानते हैं सेल से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें.
Amazon Prime Day Sale खत्म हो चुकी है और अब सेल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं. 15 जुलाई से शुरू हुई Amazon Sale 16 जुलाई को खत्म हुई है. इस सेल में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट था. ऐमेजॉन ने सेल से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की हैं.
इस सेल में Samsung Galaxy M34 5G नंबर वन सेलिंग स्मार्टफोन रहा है. हालांकि, ये नए लॉन्च हुए फोन्स की कैटेगरी में नंबर वन सेलिंग फोन था. वहीं कंपनी ने हर सेकेंड 5 स्मार्टफोन बेचे हैं. ऐमेजॉन की मानें तो सेल में 70 परसेंट डिमांड टीयर 2 और टीयर 3 शहरों से आई हैं.
सामान्य फोन्स ही नहीं सेल में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की भी काफी डिमांड देखने को मिली है. Amazon की मानें तो सेल में फोल्डेबल फोन्स की डिमांड 25 गुना बढ़ी हैं. इसके साथ ही यूजर्स ने नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स को भी काफी पसंद किया है.
इस सेल में OnePlus Nord 3 5G, Samsung Galaxy M34 5G, Realme Narzo 60 सीरीज और iQOO Neo 7 Pro 5G पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुए थे. स्मार्टफोन्स ही नहीं दूसरी इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी में भी काफी ज्यादा डिमांड देखने को मिली है.
सेल में Sony, Bose, JBL जैसे प्रीमियम ऑडियो ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया है. कंपनी हर 20 सेकेंड में एक नॉयज कैंसिलेशन हेडफोन बेचा है. कंपनी ने बताया कि सेल में 70 परसेंट तक बिक्री टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में हुई है.
लोगों ने 5G फोन्स को खरीदना पसंद किया है. सेल में बिकने वाले हर 3 में से 2 फोन 5G सपोर्ट वाले थे. दो दिनों तक चली Amazon की ये सेल साल में एक बार आती है. ये सेल Prime यूजर्स के लिए होती है, जिसमें कई आकर्षक ऑफर्स मिलते हैं. कंपनी सेल शुरू होने से पहले डिस्काउंट पर प्राइम मेंबरशिप भी ऑफर कर रही थी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









