
Amazon Business ने किया ऐलान, 70 परसेंट तक मिलेगा डिस्काउंट, इन आइटम्स पर है ऑफर
AajTak
Amazon Prime Day Sale: ऐमेजॉन पर 23 जुलाई से सेल शुरू हो रही है. इस सेल में कंज्यूमर्स को आकर्षक डिस्काउंट विभिन्न आइटम्स पर दिए जाएंगे. दो दिनों की इस सेल में ऐमेजॉन बिजनेस ने भी कई ऑफर्स का ऐलान आपके लिए किया है. आइए जानते हैं इस ऑफर की सभी डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एनुअल सेल शुरू होने वाली है. Amazon Prime Day सेल में सभी यूजर्स को आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. सेल से पहले ऐमेजॉन ने बिजनेस यूजर्स के लिए ऑफर्स का ऐलान किया है. दरअसल, Amazon Business ने MSME के लिए ऑफर्स का ऐलान किया है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 23 जुलाई और 24 जुलाई को सेल शुरू हो रही है. इस सेल में कंज्यूमर्स ज्यादा डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. सेल के दो दिनों में ना सिर्फ कंज्यूमर्स को डिस्काउंट मिलेगा.
बल्कि उन्हें नए प्रोडक्ट्स, लॉन्च और दूसरे ब्लॉकबस्टर ऑफर मिलेंगे. कंपनी का कहना है कि यूजर्स को स्मार्टफोन से लेकर किचन प्रोडक्ट्स तक पर डिस्काउंट मिलेगा.
अगर आप भी ऐमेजॉन बिजनेस ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए कंज्यूमर्स को अपना बिजनेस पैन कार्ड यूज करना होगा और इसके बाद उन्हें सभी बेनिफिट्स मिलेंगे.
Amazon Sale के खास ऑफर्स की बात करें तो इसमें Apple iPad को कस्टमर्स 27,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं HP PC एक्सेसरीज 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगी.
Lenovo लैपटॉप को आप इस सेल से 21,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इन पर 20 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं TP-Link स्विच्स और एडॉप्टर को आप 479 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












