
Amazon से की शॉपिंग, पहले कटे 10 रुपये और आखिर में हुआ इतने लाख का फ्रॉड
AajTak
Cyber Crime का एक नया मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक अकाउंट से 1.20 लाख रुपये उड़ा लिए हैं. दरअसल, महिला के घर एक ऑर्डर आना था, उस ऑर्डर को ट्रैक करने के चक्कर में महिला के बैंक अकाउंट से 1.20 लाख रुपये उड़ा लिए. आइए इस साइबर स्कैम के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत में आए दिन साइबर फ्रॉड के नए-नए केस पढ़ने को मिल रहे हैं. साइबर फ्रॉड का नया मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक महिला बड़े ही अनोखे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया. इसकी शुरुआत 10 रुपये की कटौती से हुई और आखिर में वह 1.20 लाख रुपये के फ्रॉड के शिकार हो गए.
दरअसल, मुंबई के मलाड वेस्ट की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से एक 15 हजार रुपये की चेयर ऑर्डर की. इसके बाद जब पार्सल संभावित समय तक नहीं उनके पास नहीं पहुंचा. इसके बाद उसने ट्रैकिंग डिटेल्स चेक की और ट्रैकिंग डिटेल्स के पार्सल कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की. इसके बाद महिला की बात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को डिलिवरी कंपनी का कर्मचारी बताया.
ये भी पढ़ेंः पहले मिले 1 हजार के बदले 1300 रुपये, इसके बाद उड़े होश, बैंक खाते से धड़ाधड़ कटे 36 लाख, ना करें ये गलती
खुद को डिलिवरी कंपनी का कर्मचारी बताने वाला व्यक्ति असल में एक स्कैमर्स था. उस स्कैमर्स ने मेघा को बताया कि उनका गलत एड्रेस आ गया है. इसके बाद स्कैमर्स ने महिला को एक लिंक दिया और बताया कि अपना सही एड्रेस इस पर सब्मिट कर दें. इसमें UPI पिन भी एक्सेस कर लिया.
ये भी पढ़ेंः ना दिया OTP और ना शेयर की बैंक डिटेल्स, फिर कैसे उड़ा लिए 13.8 लाख? ये है मामला
स्कैमर्स द्वारा सेंड की गई डिटेल्स सब्मिट करने पर विक्टिम महिला के बैंक अकाउंट से तुरंत 10 रुपये की कटौती हो गई. स्कैमर्स ने बताया कि कॉल के बाद आप अपना पार्सल ट्रैक कर पाएंगे. इसके 2 घंटे बाद पार्सल महिला के पास आ गया. इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 5 हजार रुपये की कटौती हुई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











